हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा शराब के धंधेबाजों की धर पकड़ के बावजूद तस्करी की शराब खूब बिक रही है परंतु शराब की बिक्री के इन छोटे-छोटे ठिकानों पर कौन शराब स्पलाई कर रहा है। पुलिस व आबकारी विभाग हाथ नहीं डाल पा रहा है।
गढ़ पुलिस ने गांव खिलवाई के सत्य प्रकाश उर्फ टीटू तथा दिनेश कुमार को 92 पव्वे तस्करी की शराब के साथ पकड़ा है। पिलखुवा पुलिस ने मौहल्ला रजनी बिहार के अजय से 96 पव्वे, बाबूगढ़ पुलिस ने आलमगिरपुर के रिजवान को 96 पव्वे शराब के साथ पकड़ा है। आरोपियों ने धन कमाने के लालच में तस्करी की शराब बेचना स्वीकार किया है।
अब प्रश्र उठता है कि आरोपी तस्करी की शराब कहां से लाकर बेचते हैं और पुलिस व आबकारी विभाग उस पर हाथ डालने से क्यों कतराते है।
इन्वेस्ट करें 10.30 लाख और पाएं 6,000 प्रति माह तक किराया. Call: 9540030099






























