
2850 रुपए की ईएमआई के विवाद में चिराग ने दी थी जान, हेड से था परेशान, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के भवन बहादुर नगर के गांव बरकातपुर निवासी चिराग पुत्र राजू की मौत के मामले में बाबूगढ़ निवासी अंकुर पर मुकदमा पंजीकृत किया है। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मृतक चिराग तीन महीने पहले एचडीबी कंपनी बाबूगढ़ में नौकरी करता था। मृतक का कंपनी के हेड से 2850 रुपए की ईएमआई का विवाद था जिसके बाद उसने 24 अगस्त की शाम करीब सवा 8:00 बजे चंडी फाटक पर ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कंपनी के हेड अंकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






























