हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में शासन द्वारा संचालित 102 व 108 एंबुलेंस एक बार फिर गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित हुई है. अस्पताल ले जाते समय प्रसव पीड़ा तेज होने पर एंबुलेंस में गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया गया.
शुक्रवार की तड़के 3:58 पर प्रीति देवी पत्नी देवकी नंदन निवासी अयाद नगर भटेल हापुड़ को प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद एंबुलेंस चालक रोहित कुमार को सूचना मिली. रोहित तुरंत एंबुलेंस लेकर गर्भवती महिला को अस्पताल लेने के लिए पहुंचे. रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर एंबुलेंस को साइड रोक कर ईएमटी देवकी नंदन वर्मा ने चालक रोहित व सांस कश्मीरी देवी की सहायता से गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया. गर्भवती महिला ने पुत्र को जन्म दिया जिसे हापुड़ सीएससी में भर्ती कराया गया है.
एंबुलेंस 102 के पायलट ज्ञानचंद को सूचना मिली के सुनीता पत्नी सौरभ निवासी विगास को प्रसव पीड़ा हो रही है जिसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हो गई लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर ईएमटी आजाद अली और आशा मीरा शर्मा ने सूझबूझ से महिला का प्रसव कराया जहां सुनीता ने बेटी को जन्म दिया.
वहीं कमालपुर की रहने वाली सोना पत्नी प्रवेश को प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस लेने पहुंची. अस्पताल ले जाते समय महिला को काफी तेज प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद आशा गुलदस्ता ने एंबुलेंस को साइड रुकवा कर गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया. जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें पिलखुवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ेः-शाहपुर जट्ट में भी कट रही है अवैध कालोनी
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























