सूर्य नमस्कार कर बच्चों ने लिया स्वास्थ्य लाभ











सूर्य नमस्कार कर बच्चों ने लिया स्वास्थ्य लाभ
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): क्रीड़ा भारती हापुड़ द्वारा सूर्यनमस्कार का आयोजन लिटल फ़्लावर पब्लिक स्कूल असौडा हापुड में किया गया। क्रीड़ा भारती द्वारा संपूर्ण जनपद हापुड़ के सभी नगर, ब्लॉक व तहसील में विद्यालयों, महाविद्यालयों और योग संस्थानों में सूर्य रथ सप्तमी से सूर्यनमस्कार कार्यक्रम करवाने का आह्वान किया गया है। क्रीड़ा भारती के नगर उपाध्यक्ष व स्कूल के प्रबंधक सुबोध त्यागी ने कहा की सूर्य नमस्‍कार करना शरीर को कई तरीके से फायदा पहुंचाता है। सुबह में न‍ियम‍ित सूर्य नमस्‍कार करने की आदत आपको कई तरह की हेल्‍थ प्रॉब्‍लम्‍स से बचाती है। सूर्य नमस्कार एक अच्छा व्यायाम माना जाता है। सूर्य नमस्कार करने से शरीर में विटामिन डी प्रचुर मात्रा में मिलती है। सूर्य नमस्कार करके खतरनाक बीमारियों को दूर किया जा सकता है। कोरोना वायरस के समय में विटामिन डी का पूरी मात्रा में होना बेहद जरूरी माना गया था। यदि आप सूर्य नमस्कार प्रतिदिन करें, तो आपके शरीर में विटामिन डी प्रचुर मात्रा में रह सकती है और आप कोरोना वायरस एवं अन्य खतरनाक बीमारियों से बहुत हद तक बच सकते है। क्रीड़ा भारती की ज़िला महिला सचिव वंदना सिंघल ने कहा कि सूर्य नमस्कार तो वैसे सबके लिए जरूरी है, लेकिन महिलाएं, जो लोग अपने लिए समय नहीं निकालती हैं, उनके लिए सूर्य नमस्कार बहुत जरूरी है। ताकि वह लोग अपने उत्तम स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सके और अपने स्वास्थ्य के लिए सूर्य नमस्कार करके अपने आप को स्वस्थ रख सके। स्कूल की प्रधानाचार्य सुधा शर्मा ने कहा की क्रीड़ा भारती द्वारा जो बच्चों को सूर्यनमस्कार का प्रशिक्षण दिया गया है उसका प्रतिदिन स्कूल में प्रशिक्षण कराया जाएगा। क्रीड़ा भारती ने जो बच्चों को सूर्य नमस्कार के गुण बताए उसके लिए समस्त क्रीड़ा भारती जनपद टीम का धन्यवाद। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, ज़िला मंत्री मनप्रीत खैरा,ज़िला कोषाध्यक्ष आशीष गर्ग, योगाचार्य रोहन आर्य व सोमय, मीडिया प्रभारी दीपांशु गर्ग, मनोज अग्रवाल, गुंजन गर्ग, मोनिका शर्मा, मंजु त्यागी, हिमानी, प्रियंका, हर्षिता आदि लोग मौजूद रहे।

Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606









Related Posts

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की…

Read more

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

🔊 Listen to this पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। पावरलिफ्टिंग इंडिया फेडरेशन के तत्वावधान में वाराणसी में आयोजित ट्रायल में जिले के तीन…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान
error: Content is protected !!