👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के पास के कस्बा बाबूगढ़ के प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पंचायत बाबूगढ़ के तत्वावधान में शुक्रवार को एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
नगर पंचायत बाबूगढ़ के चेयरमैन जगवीर सिंह गुर्जर ने बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए और कहा कि बच्चे मन लगा कर पढ़े। बच्चे बड़े होकर समाज को शिक्षित करे। शिक्षित समाज ही तरक्की करता है। इस अवसर पर डिस्ट्रिक प्रोग्राम मैनेजर अमित निम्बेकर, सुषमा देवी, जसवंती, प्रेमलता, मेघा वर्मा, नफीसा आदि उपस्थित थे।



























