हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता ने प्राथमिक विद्यालय नवादा,हापुड़ द्वारा आयोजित योगाभ्यास में प्रतिभाग किया ।छोटे बच्चों व महिलाओं को नियमित योग करने हेतु प्रेरित करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि नियमित योगाभ्यास महिलाओं को अनेक रोगों से दूर रखता है और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए यह अति आवश्यक है।विद्यालय की योग शिक्षिका डॉ. रेणु देवी द्वारा बच्चों की मांसपेशियों को मजबूत करने वाले वृक्षासन,ताड़ासन,
त्रिकोणासन आदि कराए गए।इसके पश्चात कुछ प्राणायामों जैसे अनुलोम विलोम,भ्रामरी आदि का अभ्यास कराया।योगाभ्यास की शुरूआत सूक्ष्म व्यायामों से की गई।
कार्यक्रम के पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विशाखा,डॉ. रेणु देवी व अंजू त्यागी द्वारा एक वृक्ष सादर भेंट किया गया।पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए पेड़ पौधे बहुत आवश्यक हैं।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा इको ब्रिक गार्डन व वर्टिकल गार्डन की पहल के लिए डॉ.रेणु के व्यक्तिगत प्रयास की सराहना की।साथ ही इस कार्य को अन्य विद्यालयों के लिए भी अनुकरणीय बताया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288




























