
बाबूगढ में साइकिल शाप पर मिला बालश्रम
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना एएचटीयू पुलिस एवं लेबर इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने बुधवार को बाल संरक्षण हेतु बालश्रम रोकथाम अभियान चलाया।इस अभियान के दौरान टीम ने दुकानों, होटलों, कारखानों व वर्कशाप आदि की चैकिंग की। टीम ने चैकिंग के दौरान थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एक साइकिल दुकान पर काम कर रहे एक बालश्रमिक को काम करते हुए पकड़ लिया।टीम ने मौके पर बालश्रम से मुक्त कराया।टीम ने बताया कि बालश्रम से काम लेने के आरोपी दुकानदार के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।टीम ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा।टीम ने लोगो से कहा है कि वे बालश्रम से कार्य ने कराएं।
मोना ड्रीम गैलरी लाए हैं धमाकेदार ऑफर: स्पिन घुमाएं और गिफ्ट पाएं: 9927143205































