गढ़मुक्तेश्वर भट्टे पर मिले बालश्रमिक, हुआ चालान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):बालश्रम मुक्ति अभियान में जुटी टीम ने गढ़मुक्तेश्वर में एक भट्टे पर छापामार कर दो बालश्रमिक मुक्त कराए है। थाना एएचटीयू एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा बाल संरक्षण हेतु बालश्रम रोकथाम अभियान चलाया गया, जिसमें दुकानों, होटलों, कारखानों व वर्कशाप आदि की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में भट्टे पर काम कर रहे दो बाल श्रमिकों को रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है।टीम ने बताया कि भट्टा मालिक के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।टीम का यह अभियान जारी रहेगा।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103





























