
👁 3 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सिंभावली। क्षेत्र के गांव बैठ निवासी शाकिर ने थाने में तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि 22 मार्च की सुबह उनका पांच साल का बेटा शाबान घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला अजीम वहां पहुंचा, जिसने तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए उनके बेटे को टक्कर मार दी। शाबान घायल हो गया। जानकारी मिलने पर जब उन्होंने आरोपी से शिकायत की, तो वह जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकला। पीड़ित ने आरोपी युवक को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश कराई जा रही है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739






























