हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): छिजारसी टोल प्लाजा का लोकल मासिक पास रिचार्ज प्राइवेट वाहनों के लिए एक सिर दर्दी से कम नहीं है। ऑनलाइन रिचार्ज पहले ही 15 गुना महंगा दिख रहा है जिससे वाहन स्वामी मजबूरन अपना समय व्यर्थ कर टोल प्लाजा से रिचार्ज करने को मजबूर हैं। टोल प्लाजा के डिप्टी जनरल मैनेजर अरविंद चौहान ने एक नया फरमान जारी किया है। उनका कहना है कि मासिक पास धारकों को एक बार फिर सभी दस्तावेज टोल प्लाजा पर आकर जमा कर रिचार्ज कराना होगा। इसके बाद कोई परेशानी नहीं आएगी। आपको बता दें कि आए दिन टोल प्लाजा पर रिचार्ज को लेकर कई समस्याएं आती रहती हैं। हर बार लोगों के दस्तावेज मांगे जाते हैं। बार-बार दस्तावेज मांगने पर लोगों के लिए सिरदर्दी बढ़ रही है। लोगों की मांग है कि टोल प्लाजा अपनी इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811































