आज होने वाला मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह स्थगित, ठेकेदार ब्लैकलिस्ट










आज होने वाला मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह स्थगित, ठेकेदार ब्लैकलिस्ट

हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला ग्राउंड में मंगलवार की सुबह 9:00 बजे से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था लेकिन मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम द्वारा जारी पत्र के अनुसार इसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह को स्थगित किया गया है। इस आयोजन के लिए ठेकेदार ने लापरवाही बरती। फटा हुआ टेंट और बेस्वाद खाना तैयार कराया जिसे देखकर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की। बताया जा रहा है कि ठेकेदार और सीडीओ के बीच नोकझोंक भी हुई जिसके बाद जिलाधिकारी ने पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा तो उन्होंने ठेकेदार व अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थगित कर दिया। डीएम के आदेश पर ठेकेदार को भी ब्लैक लिस्ट किया गया है। ठेकेदार में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया जाना था लेकिन ठेकेदार ने लापरवाही बरती जिसके चलते कार्यक्रम को निरस्त कर दिया। ठेकेदार ने बेस्वाद खाना तैयार कराया। साथ ही फटा हुआ टेंट लगा दिया। सीडीओ हापुड़ हिमांशु गौतम ने जब नाराजगी ज़ाहिर की तो उनकी ठेकेदार से बहस हो गई। सूचना पर जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडेय मौके पर पहुंचे जिन्होंने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकारा और ठेकेदार को लेकर ब्लैक लिस्ट कर दिया।

Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)








  • Related Posts

    पूर्व सभासद के घर पथराव करने के मामले में 11 पर मुकदमा

    🔊 Listen to this पूर्व सभासद के घर पथराव करने के मामले में 11 पर मुकदमा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव नगर…

    Read more

    मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

    🔊 Listen to this मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने स्वर्ग आश्रम रोड पर भाजपा नेता के पुत्र समेत…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूर्व सभासद के घर पथराव करने के मामले में 11 पर मुकदमा

    पूर्व सभासद के घर पथराव करने के मामले में 11 पर मुकदमा

    मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

    मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

    मिठाई की दुकान पर हुई कहासुनी के दौरान चली गोली, एक घायल

    मिठाई की दुकान पर हुई कहासुनी के दौरान चली गोली, एक घायल

    पिछड़ा वर्ग आयोग ने बीएसए को किया तलब

    पिछड़ा वर्ग आयोग ने बीएसए को किया तलब

    उड़ान युवा फाउंडेशन द्वारा प्रथम सेवा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

    उड़ान युवा फाउंडेशन द्वारा प्रथम सेवा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

    27 फरवरी से तीन मार्च तक होगा स्पेशल ट्रेन का संचालन

    27 फरवरी से तीन मार्च तक होगा स्पेशल ट्रेन का संचालन
    error: Content is protected !!