
मुख्यमंत्री शादी अनुदान योजना अगले समाह से फिर शुरु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): करीब चार साल से सामान्य और अनुसूचित जाति परिवारों की गरीब बेटियों के लिए बंद मुख्यमंत्री शादी अनुदान योजना अगले सप्ताह फिर शुरू होगी। व्यक्तिगत रूप से विवाह करने पर सामान्य और एससी वर्ग की पात्र बेटियों को भी अब ओबीसी की तरह 20 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा। इसके लिए सरकार ने इस वर्ष 30 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। इसमें 20 करोड़ रुपये अनुसूचित जाति और 10 करोड़ रुपये सामान्य वर्ग के लिए रखा गया है। कई जिलों में आफलाइन आवेदन हो चुके हैं। समाज कल्याण विभाग ने इसके लिए अलग वेबसाइट तैयार की है। पात्रता और वांछित दस्तावेजों की जांच के बाद अनुदान राशि सीधे पात्रों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
मुख्यमंत्री शादी अनुदान योजना में अब तक केवल अन्य पिछड़ा वर्ग की गरीब बेटियों के लिए 20 हजारं रुपये का अनुदान मिलता है। शासन ने 29 जुलाई 2022 को समाज कल्याण निदेशक को पत्र भेजकर एससी और सामान्य वर्ग की गरीब बेटियों की शादी के अनुदान के लिए आवेदन की व्यवस्था को पोर्टल से हटाने का निर्देश दिया था। अगस्त 2022 से समाज कल्याण विभाग के पोर्टल पर सामान्य और एससी वर्ग की बेटियों के विवाह के अनुदान के आवेदन पर रोक थी। सामान्य वर्ग और अनुसूचित जाति की बेटियों को केवल मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ मिल पा रहा था। इस योजना में 51 हजार रुपये का अनुदान सरकार देती है। अब ओबीसी वर्ग की तरह मुख्यमंत्री शादी अनुदान योजना का लाभ फिर से अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के गरीब परिवार की बेटियों को मिल सकेगा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























