हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 अगस्त की अपराह्न हापुड़ पहुंचेगे औऱ एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के हापुड़ आगमन की तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस अंतिम रुप देने मे जुटा है।
मेरठ मंडल के आयुक्त, एडीजी राजीव सब्बरवालर, आई.जी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी मेधा रुपम, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर आदि अफसरों ने सभा स्थल तथा जिला अस्पताल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक विजयपाल आढ़ती, जिला महामंत्री पुनीत गोयल, चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, आदि भाजपाइयों ने सभा स्थल का दौरा किया।
मुख्यमंत्री की सभा में जनपद हापुड़ के साथ-साथ जनपद मेरठ व गाजियाबाद से बड़ी तादाद भाजपाई पहुंचेगे। सभा स्थल पर एक वाटर प्रुफ पंडाल बनाया गया है जिसकी क्षमता करीब 15 हजार बताई गई है। मुख्यमंत्री जिला संयुक्त चिकित्सालय के लोकार्पण के साथ-साथ करीब आठ सौ दस करोड़ 38 लाख रुपए की 274 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। जिनमें 290 करोड़ रुपए की लागत से एक गैस इंसुलेटिड सब स्टेशन सिम्भावली का निर्माण, 84.46 करोड़ की लागत हापुड़ सीवरेजन योजना फेज-1 पार्ट-1 के अंतर्गत 30 एमएलडी क्षमता के एसटीपी कार्य, हापुड़ जनपद में 36.47 करोड से निर्मित 100 शैय्या बैड सहित संयुक्त चिकित्सालय का लोकार्पण, जनपद हापुड़ में 10.56 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित विकास भवन का लोकार्पण, 1.22 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भवन का लोकार्पण, 1.31 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भवन का निर्माण आदि शामिल है.
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700



























