👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चेन्नई में ट्रेन में झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देने के मामले की जांच के लिए चेन्नई पुलिस ने जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में दबिश दी जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ चेन्नई पुलिस ने एक गांव में दबिश दी और कुछ लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद टीम बुलंदशहर पहुंची वहां से भी कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बताया जा रहा है कि आरोपी कुछ साथियों के साथ चेन्नई क्षेत्र में विभिन्न रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों से झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देते थे जिसकी जांच के लिए चेन्नई से पुलिस गढ़ पहुंची।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






























