हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कैमिस्ट एसोसिएशन हापुड़ का दीपावली मिलन समारोह एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर के आवास पर मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि रेखा हूण अध्यक्ष ज़िला पंचायत हापुड़, विरेंद्र कुमार असिस्टेंट कमिश्नर आफ डृग, डा० पराग शर्मा, लवकुश प्रसाद ओषधि निरिक्षक हापुड़, प्रदीप राणा दवा विक्रेता समिति ग़ाज़ियाबाद, पवन हूण ज़िलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू हापुड़, सतीश त्यागी, जगबीर सिंह चेयरमैन बाबूगढ छावनी थे।
कोरना महामारी में जो कैमिस्ट परिवार के लोग दुनिया छोड़ कर चले गये सभी ने खड़े होकर उनकी आत्मा को शांति के दो मिनट का मौन धारण किया ।उसके बाद सभी ने पुरी एसोसिएशन को दीपावली की शुभकामनाएँ दी ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा हूण ने कहा कि आपकी बहन हूँ आपकी बेटी हूँ जब भी मुझे याद करोगे आपके बीच में खड़ी मिलूंगी। असिस्टेंट कमिश्नर आफ डृग विरेंद्र कुमार ने कहा कि आपका व्यापार मानवता के साथ जुड़ा हुआ है इसलिए आपको अपने व्यवसाय को लोगों से सहानुभूति रखते हुए सही प्रकार से करना चाहिए। आपको कोई भी समस्या आये तो पहले अपने ज़िले के औषधि निरीक्षक से सीधे संपर्क करो आपकी समस्या का तुरंत समाधान होगा और अगर समस्या का किसी कारण समाधान ना हो तो तुरंत मुझे फ़ोन करे डा० पराग शर्मा ने कहा कि मैं भी एसोसिएशन का सदस्य होने के नाते भी ओर आपका भाई होने के नाते भी मेरी मैं हमेशा तन मन धन से हापुड़ कैमिष्ट एसोसिएशन के साथ हूँ।
एसोसिएशन ने सभी अतिथियों को पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। मंच संचालन एसोसिएशन के ज़िलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने किया ।






























