👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हाफिजपुर के गांव गिरधरपुर में पुलिस व प्रशासन ने एक कैमीकल फैक्ट्री को सील कर दिया और मौके से 40 ड्रम कैमीकल बरामद कर हाफिजपुर पुलिस को सौंप दिया। ड्रमों में कौन सा रसायन है, अभी यह पता नहीं चला है।
ग्रामीणों ने थाना हाफिजपुर पुलिस को सूचना दी कि गांव गिरधरपुर के एक घर में अवैध रुप से कैमीकल का कारोबार हो रहा है। और हर वक्त हादसा होने का खतरा मंडराता रहता है।
इस सूचना पर हाफिजपुर पुलिस व प्रदुषण विभाग के उत्सव शर्मा ने मकान पर छापा मारा और मौके से चालीस ड्रम कैमीकल बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




























