हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ और हापुड़ कोतवाली पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। गणतंत्र दिवस, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा व माघ मेले को लेकर सुरक्षाकर्मी अलर्ट मोड पर है जिसके चलते रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया जहां संदिग्धों की तलाशी ली गई।
हापुड़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म, ट्रेनों के भीतर अभियान चलाया गया जहां बारीकी से जांच की गई और स्टेशन पर बैठे यात्रियों को अवगत कराया कि किसी भी लावारिस वस्तु को न छुए, इसकी सूचना तुरंत जीआरपी व आरपीएफ को दें। जहर खुरानों से भी सावधान रहे और अज्ञात लोगों से बात ना करें। इस दौरान जीआरपी प्रभारी देवेंद्र उपाध्याय, आरपीएफ प्रभारी सुभाष यादव, हापुड़ कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक हरि कुमार आदि ने चेकिंग अभियान चलाया।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






























