👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में स्थित एक पेट्रोल पंप पर आपूर्ति विभाग और एसटीएफ की टीम ने छापा मारा जहां स्टॉक की पड़ताल की और मशीनों को भी चेक किया गया। इस दौरान पेट्रोल पंप संचालक में खलबली मची रही।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तेल के खेल की जांच करने के लिए मेरठ, बागपत, बाबूगढ़ समेत विभिन्न इलाकों में एसटीएफ ने आपूर्ति विभाग और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर पेट्रोल पंप पर छापा मारा और जांच की। इसी क्रम में हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंची टीम ने जांच की जहां स्टॉक की पड़ताल हुई और मशीनों को चेक किया गया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल भी की गई। साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई गई।
































