
👁 0 views Views
परीक्षा के दौरान नकलची छात्र पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी डिग्री कॉलेज में बुधवार को बीएससी छठे सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एक छात्र पर्चियों से नकल करते हुए पकड़ा गया। कॉलेज के आंतरिक उड़न दस्ते के निरीक्षण के दौरान नकल पकड़ी। उसके बाद छात्र के होश उड़ गए।
दूसरी पाली में आयोजित बीएससी की परीक्षा के दौरान डॉक्टर सुदर्शन त्यागी के नेतृत्व में आंतरिक उड़ान दस्ते ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान एक छात्र पर शक हुआ तो उसकी तलाशी ली। छात्र के पास पर्चीयां निकली जिससे वह नकल कर रहा था। सीसीएसयू को मामले की जानकारी दे दी गई है।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400





























