👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर गुरुवार यानी 23 दिसंबर को किसान सम्मान दिवस समारोह मनाया जाएगा। इस दौरान हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी परिसर में किसान मेला प्रदर्शनी और कृषक गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा।
बता दें कि 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस दौरान कृषि, उद्यान, मत्स्य, दुग्ध विकास, गन्ना आदि विभागों के स्टाल लगाकर प्रदर्शनी लगाई जाएगी और किसानों को तकनीक के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा।





























