
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं 18 मार्च से होंगी शुरू, हापुड़ में बनें आठ केंद्र
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की परीक्षा 18 मार्च से शुरू होंगी। जनपद हापुड़ में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां पर सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों के संस्थागत और व्यक्तिगत पाठ्यक्रमों की मुख्य परीक्षा-2026 और बैक पेपर परीक्षा-2025 आयोजित की जाएगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षाएं होंगी। मुख्य बैक पेपर परीक्षाओं का कार्यक्रम पहले फरवरी में घोषित किया गया था लेकिन बाद में तिथि बढ़ाकर 18 मार्च कर दी गई। इन परीक्षाओं को लेकर विश्वविद्यालय में परीक्षा केंद्रों का ब्योरा जारी कर दिया है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559






























