👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के मोहल्ला छिद्दापुरी में तेज बारिश के कारण कच्चे मकान की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। छत गिरने से घर में रह रहा परिवार बाल-बाल बच गया। छिद्दापुरी निवासी अफरोज अपने परिवार के साथ मोहल्ले में रहते हैं। शुक्रवार को आई तेज बारिश के कारण मकान की छत अचानक तेज बारिश के चलते भरभरा कर गिर गई। छत के मलबे के नीचे परिवार का सामान दब गया। जिस समय कमरे की छत गिरी। उस समय परिवार दूसरे कमरे में था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मकान की छत गिरने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और मकान के अंदर मौजूद परिवार का हाल जाना। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।






















