ट्रांसफार्मर में आग लगने से मची अफरा-तफरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा के बाहर लगा ट्रांसफार्मर मंगलवार की दोपहर आग की चपेट में आ गया जिसकी वजह से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित त्रिवेणीगंज के बाहर एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ है जिसमें किन्हीं कारण आग लग गई। आग लगने से धुआं उठने लगा। ट्रांसफार्मर के पास मौजूद लोगों ने भाग कर खुद को सुरक्षित किया। इसके बाद दमकल विभाग की टीम को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान कुछ क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। वहीं आपको बता दें कि ट्रांसफार्मर में आग लगने की जानकारी जैसे ही बिजली विभाग को मिली तो कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और विद्युत आपूर्ति को सुचारु करने में जुट गए।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

























