👁 0 views Views
चंडी मंदिर हापुड समिति दो माह बढ़वाना चाहती है कार्यकाल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड की सिध्द पीठ श्री चंडी मंदिर की प्रबंधक समिति अपना कार्यकाल दो माह बढवाना चाहती है,जिसकी वजह समिति बताती है कि ऐसा वह आगामी हिन्दू त्यौहारों के मद्देनजर चाहती है।समिति ने अपने निर्णय पर मुहर लगवाने हेतु साधारण सभा की एक बैठक 29 सितम्बर-2024 की दोपहर बाद बुलाई है।बैठक में अन्य प्रस्ताव भी रखे जाएंगे।यह जानकारी चंडी मंदिर के सूचना पट पर चस्पा एक इश्तहार में दी गई है।यह सूचना अखबारों में भी प्रकाशित कराई गई है।दो माह के कार्यकाल बढाने के प्रस्ताव पर नगर में विरोध के स्वर सुनाई दे रहे है।
सब्सिडी के साथ लगवाएं सोलर पैनल: 9897985509, 9068802851




























