मेरठ-हापुड़ लोकसभा पर वर्चस्व कायम रखना भाजपा के लिए चुनौती












हापुड, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर गत तीन चुनावों में भाजपा अपना दबदबा कायम रखने में कामयाब रही है और सांसद राजेन्द्र अग्रवाल तीन बार सांसद निर्वाचित हुए हैं, परन्तु इस बार सांसद राजेन्द्र अग्रवाल का टिकट काट कर रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा हैं। भाजपा व उसके अनुषांगिक संगठन भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल को जीत दिलाने तथा इस सीट पर अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मेरठ में जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने का आह्वान कर चुके हैं। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान को होगा और इसके विधानसभा किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ शहर, मेरठ दक्षिण व हापुड़ क्षेत्र के 20 लाख 530 मतदाता हैं। जिनमें 10 लाख 75 हजार 368 पुरुष, 9 लाख 25 हजार 22 महिला तथा 140 थर्ड जेंडर मतदाता हैं, जो नया सांसद चुनेंगे। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, प्रत्याशी अरुण गोविल के साथ शहरी व ग्रामीण मतदाताओं से सम्पर्क साधकर भाजपा की उपलब्धियों को गिनाते हुए कह रहे हैं कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं बिना किसी भेद के समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए बनाकर कार्यान्वित किया गया हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेश में भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाया हैं। भाजपा का लक्ष्य देश को विकसित देशों की कतार में खड़ा करना हैं। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर वर्चस्व कायम रखने के लिए भाजपा ऐड़ी से चोटि तक का जोर लगा रही हैं, क्योकि जनता के बीच एक आवाज उठ रही हैं कि भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल भले ही मेरठ में जन्में हो, परन्तु वह सार्वजनिक तौर पर किसी आयोजन में शामिल नही हुए। अब यह देखना है कि भाजपा प्रत्याशी व चुनाव संचालक संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं में चुनाव अभियान किस प्रकार आगे ले जाकर विजय श्री को गले लगाते हैं।

एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065









  • Related Posts

    मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी की रहने वाली 7 साल की इंसा पुत्री जान मोहम्मद अपनी नानी के यहां हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी…

    Read more

    कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने जिला कोषाध्यक्ष भरत लाल शर्मा और जिला उपाध्यक्ष के पद पर तैनात विक्की शर्मा को…

    Read more

    You Missed

    मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

    मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

    कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

    कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

    JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

    JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

    राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया

    राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया

    पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

    पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

    पिलखुवा: बस स्टैंड व गांधी बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई

    पिलखुवा: बस स्टैंड व गांधी बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई
    error: Content is protected !!