हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर फर्राटा भरने वाले स्कूली वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. नियमों को दरकिनार कर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों को ट्रैफिक पुलिस बख्शने के मूड में नहीं है. गुरुवार को टीआई मनोज चौधरी ने हापुड़ के ततारपुर ओवर ब्रिज के नीचे चेकिंग अभियान चलाया जहां पांच वाहनों के चालान किए और एक स्कूली वाहन को सीज कर दिया. टीआई मनु चौधरी का कहना है कि किसी भी सूरत में नियमों को दरकिनार कर सड़क पर फर्राटा भरने वाले वाहनों को बख्शा नहीं जाएगा.
बता दें कि कई वाहन ऐसे हैं जो कि नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर दौड़ रहे हैं. कई वाहन चालक ऐसे हैं जो यातायात के दौरान सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करते. ऐसे में सबक सिखाने के लिए टीआई मनु चौधरी, कांस्टेबल बनवारीलाल, हेड कांस्टेबल अमरीश राणा, होमगार्ड के जवानों के साथ मैदान में उतरी जहां जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया और पांच वाहनों के चालान किए. पुलिस ने एक वाहन को सीज कर पुलिस लाइन भेज दिया है. टीआई का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.























