हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाडा दिनांक 15.12.2023 से 31.12. 2023 तक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को सड़क सुरक्षा पखवाडा में आयोजित होने वाले कार्यकमों के अन्तर्गत वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग न करने एवं एच०एस०आर०पी० न लगे वाहनों के विरूद्ध चेकिंग की गयी जिसके अन्तर्गत रमेश कुमार चौबे सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, (प्रवर्तन) हापुड़, आशुतोष उपाध्याय, यात्रीकर अधिकारी हापुड़ द्वारा सीट बेल्ट का प्रयोग न करने के अभियोग में 36 वाहनों का चालान एवं एच०एस०आर०पी० न लगे 12 वाहनों के चालान एवं अन्य अभियोगों सहित कुल 56 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही अधिक सवारियां बैठाने पर 05 ऑटो /ई रिक्शा निरूद्ध की गयी तथा एम्बुलेंस का चालान कर चेतावनी दी गयी और वाहन स्वामियों से अपील की गयी कि कोहरे में वाहन सावधानी से चलायें।
Tata Zudio में 12% Assured Return के साथ करें निवेश: 8010510000

P.S. Jewellers की ओर से सभी को नए साल की बधाई



























