हापुड़ ,सीमन(ehapur news.com): नगर पालिका परिषद हापुड के चेयरमैन पद पर भाजपा से टिकट मांगने वाले दस दावेदार सामने आए हैं।सभी दावेदारों ने गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी को हापुड़ आगमन पर अपने-अपने बायोडाटा सौंप दिए।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी आज शामली से हापुड आए थे।दावेदारों में प्रमुख है-भूतपूर्व चेयरमैन सरोज सिह व मालती भारती,भूतपूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे,समाज सेविका अलका निम,बिंदिया वाल्मीकि,संगीता रानी पत्नी बृजेश सभासद ,माधवी रूडकीवाल,इन्दू जयन्त,प्रवीन प्रधान की पत्नी।इस मौके नर डा रमेश अरोरा,मनोज तोमर ,पुनीत गोयल आदि उपस्थित थे।
इसके अतिरिक्त तारा चन्द्र मोघे की पत्नी,विधायक की पत्नी,डा शिवकुमार की पत्नी आदि के नामों की चर्चा है।





























