👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में चेन स्नेचिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. बाइक सवार बदमाश लगातार चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला हापुड़ रेलवे स्टेशन का है जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले में पड़ी सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए. पीड़ित महिला गाजियाबाद की वैशाली कॉलोनी की रहने वाली है जिसका नाम बृजबाला है जो कि अपने रिश्तेदारों के यहां आई थी. बृजबाला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.
शरीर के लिए शुद्ध दूध जरूरी: 9068607739
























