हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी है शहर को पूरी तरह से व्यवस्थित तरीके से बसाना और अवैध व मानक के विपरीत बन रहे भवनों को रोकना। प्राधिकरण के इंजीनियरों व भवन निर्माताओं के गठजोड़ से हापुड़ में अवैध भवनों की एक बड़ी श्रृंखला खड़ी हो गई है। संजय विहार कालोनी, हापुड़ के रेलवे रोड, गढ़ रोड, जरौठी रोड, गूली आदि ऐसे इलाके हैं, जहां एचपीडीए के गठजोड़ से अनेक अवैध भवन खड़े है।
आज ईहापुड़ न्यूज की टीम सबसे पहले आपकों एल.एन स्कूल के पास बन रहे बहुमंजिले भवन की ओर ले चलती है। यह भवन गत सालों से बन रहा है और एक के बाद एक मंजिल बन रही है। इन भवन निर्माण से जुड़े लोगों का कहना है कि उनके पास निर्माण की मंजूरी है। कोई भला इनसे पूछे कि मानक के विपरीत बनाने की मंजूरी थोड़ी मिली है। इस भवन के निर्माण में कालेधन का भी निवेश हो रहा है। नागरिकों ने भवन निर्माण में निवेश धन की प्रवर्तन निदेशालय से जांच कराने की मांग की है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342




























