
मार्शल आर्ट्स में उत्तीर्ण को प्रमाणपत्र
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): एक्टिव भारत स्पोर्ट्स अकादमी हापुड़ में नेशनल मार्शल आर्ट्स अकादमी इंडिया के तत्वावधान में रविवार को एक बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया और उत्तीर्ण खिलाड़ियों को बेल्ट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गए।
एक्टिव भारत स्पोर्ट्स अकादमी हापुड़ की संचालिका सोनी भारत ने बताया कि अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन में आधार पर नेशनल मार्शल आर्ट्स अकादमी इंडिया की बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता में मोहम्मद सुभान, दीपाली और मोहनीश त्यागी को येलो बेल्ट, ऐना भारत को ऑरेंज बेल्ट तथा अयान आलम और सिद्धार्थ भारत को ग्रीन बेल्ट प्रदान की गयी.
उक्त प्रतियोगिता में नेशनल मार्शल आर्ट्स अकादमी इंडिया में हेड कोच मास्टर बी. के. भारत की देखरेख में परीक्षक मनीष कुमार द्वारा ली गयी।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065






























