हापुड़, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): सेवा भारती हापुड़ के तत्वावधान में अग्रवाल भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। संचालन सेवा भारती के नगर मंत्री ओम प्रकाश एवं मातृ सेवा मंडल की नगर अध्यक्षा शशी गोयल ने सामूहिक रूप से किया। सेवा भारती के नगर अध्यक्ष नरेश मिश्रा ने सेवा भारती द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यो की जानकारी दी। मातृमंडल सेवा भारती की नगर अध्यक्षा शशी गोयल ने कहा कि सेवा भारती हापुड़ में सेवा के अनेक प्रकल्प संचालित कर रही है।समाज के उपेक्षित बन्धुओं को मुख्य धारा से जोड़ कर उनमें देशभक्ति के भाव विकसित करने के साथ-साथ उन्हें आत्म निर्भर बनाने के कार्य में जुटी है। समारोह में भूतपूर्व चेयरमैन मालती भारती, कविता सिंह डॉoशिवकुमार, राजेन्द्र मित्तल एडवोकेट, राकेश मित्तल, ब्रजेश गोयल, घनश्याम कश्यप आदि उपस्थित थे। सभी ने फूलों की होली खेलकर होली की शुभकामनाएं दीं।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























