गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती मनाई










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :  गुर्जर महासभा हापुड़ के तत्वावधान में वीर महान गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती मंगलवार को हापुड़ में धूमधाम से मनाई गई। समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् चंद्रपाल सिंह ने आह्वान किया कि समाज को गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के जीवन से शिक्षा लेकर आगे बढ़ना चाहिए औऱ पिछले वर्ष दादारी की घटना पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि किसी के इतिहास को मिटाया नहीं जाना चाहिए।

गुर्जर महा सभा के संरक्षक सतीश चंद्र नागर ने कहा कि गुर्जर सम्राट मिहिर भोज सर्व समाज के सम्राट थे और गुर्जर समाज नेतृत्व करने की क्षमता रखता है जिसको हमें जारी रखना है।

गुर्जर सभा के जिलाध्यक्ष नीरज गुर्जर ने समाज को संगठित होकर अपने पूर्वजों से शिक्षा लेकर नेक कार्य करने चाहिए ताकि समाज का नाम रोशन रहे।

मुख्यवक्ता अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महीपाल आर्य ने कहा ऐसे वीर गुर्जर सम्राटों, राजाओं के इतिहास इस भारत भूमि मां के गर्भ में मालूम नहीं कितने छिपे पड़े है जिन्हें पढ़ने से वक्त के थपेड़ों से जर्जर हुई इस वीर गुर्जर जाति के बारे में मालूम होगा कि यदि ये वीर गुर्जर जाति इस भारत मां के ऊपर अंकुर न होती तो यहां दुराचारियों, मलेच्छों का ही शासन होता। वक्ता राजवीर सिंह, बिजेंद्र सिंह भाटी ने भी गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के जीवन पर प्रकाश डाला। गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के चित्र पर मुख्य अतिथि व समाज के सम्मानित लोगों ने पुष्प अर्पित किए। सभा का संचालन राजेंद्र गुर्जर ने किया व अध्यक्षता फूल सिंह पहलवान ने की। जयविंदर गुर्जर, बालेश्वर प्रधान, भीम सिंह कसाना, परमाल कसाना, जयकरन प्रधान, भूपाल सिंह, संजय गुर्जर, गौतम तंवर, कुंवरपाल, सुंदर सिंह, धर्मेद्र, सुंदर कसाना, रवि भाटी, कमल सिंह प्रधान आदि मौजूद रहे।








Related Posts

घर पर पथराव करने के मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव देहपा में दबंगों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। घर के बाहर खड़ी…

Read more

गढ़: मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राली सीज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव हशुपुर में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। इन खनन माफियाओं की रीड तोड़ने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

घर पर पथराव करने के मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

घर पर पथराव करने के मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

गढ़: मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राली सीज

गढ़: मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राली सीज

सुधीर कुमार जैन टपिया दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष बने

सुधीर कुमार जैन टपिया दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष बने

नगर पालिका हापुड़ की कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में

नगर पालिका हापुड़ की कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में

सौलाना से प्रस्तावित विदाई बदली, नोएडा से हेलीकॉप्टर में रवाना हुई दुल्हन

सौलाना से प्रस्तावित विदाई बदली, नोएडा से हेलीकॉप्टर में रवाना हुई दुल्हन

भुने चने के नाम पर बिक रहा ज़हर, चमड़ा रंगने वाले केमिकल का हो रहा इस्तेमाल

भुने चने के नाम पर बिक रहा ज़हर, चमड़ा रंगने वाले केमिकल का हो रहा इस्तेमाल
error: Content is protected !!