हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : श्री सनातन धर्म महावीर दल हापुड़ का पांचवा वार्षिकोत्सव रविवार को हर्षोल्लास के साथ वैदिक परम्पराओं के साथ मनाया गया।
रविवार को मंदिर परिसर में सुंदर कांड व संकीर्तन का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पंडित अखिलेश गुरु व चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत ने श्री महावीर हनुमान मंदिर की लिफ्ट तथा अन्य निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत ने श्री महावीर हनुमान मंदिर के विकास में हर सम्भव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
श्री सनानत धर्म महावीर दल हापुड़ के प्रधान अजय कुमार अग्रवाल मुर्गी दाने वाले ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मंदिर के विकास हेतु हुए सभी निर्माण कार्यों में शहर के लोगों ने भरपूर सहयोग दिया है और जन सहयोग के कारण ही विकास कार्य हुए है।
सचिव दिनेश अग्रवाल ने संस्था की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी योजनाओं को पूरा करने हेतु सहयोग मांगा। वार्षिकोत्सव पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर हनुमान जी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस मौके पर मधुसूदन दयाल महेश, विकास गर्ग, श्री मोहन गर्ग, सत्य प्रकाश चौहान, नितिन जिंदल, अनुज मित्तल आदि उपस्थित थे।
श्री शिक्षा प्रसार समिति हापुड़ के चुनाव में श्री सरस्वती ग्रुप की ओर से अजय कुमार अग्रवाल (मुर्गी दाने वाले) उपमंत्री पद हेतु मेैदान में






























