हापुड़, सीमन (ehapurnews.om) : समाजवादी पार्टी के संस्थापक व भूतपूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री मुलायम सिहं यादव का सोमवार को हापुड़ में 83वां जन्मदिन धूमधाम से केक काट कर मनाया और उनके दीर्घ आयु होने की कामना की।
सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेता जी ने सदैव समाजवादी सोच को आगे बढ़ाते हुए देश व प्रदेश के विकास के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य किया। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी कोई कार्य प्रतिद्धन्दियों से बदला लेने के लिए नहीं किया जबकि आज भाजपा केंद्रीय एजैंसियों का इस्तेमाल बदले की भावना से कर रही है। उन्होंने सदैव किसानों के हितों की रक्षा की और वह किसानों के मसीहा के रुप जाने गए।
इस मौके पर नरेंद्र सिसोदिया, पुरुषोत्तम वर्मा एडवोकेट, देवेंद्र जाखड़, मोहसिन सलमानी, नाजिम चौधरी, ब्रिजेश सिंह कश्यप, जितेंद्र कश्यप आदि उपस्थित थे।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854


























