👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के सीडीओ अभिषेक कुमार ने बुधवार को पंचायत सचिवालय डूहरी पर तैनात ग्राम सचिवालय सतबीर सिंह द्वारा रखे गए सरकारी रिकॉर्ड की जांच की जहां ठीक प्रकार से रिकॉर्ड का रखरखाव नहीं मिला। ऐसे में सीडीओ ने नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिवालय पर कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। इस पर भी सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की। इतना ही नहीं निरीक्षण के दौरान परिवार की नकल संबंधी रजिस्टर, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र का रजिस्टर भी प्रस्तुत नहीं किया गया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606






























