हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ ने यूनिवर्सिटी कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में परास्नातक पाठ्यक्रम, एलएलबी, तीन वर्षीय और सभी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक बार फिर से पंजीकरण कराने का मौका दिया है। एमपीईएस और खेल कोटे से होने वाले प्रवेश इस दौरान शामिल नहीं है। पंजीकरण कराने के लिए 10 नवंबर से 13 नवंबर तक का समय यूनिवर्सिटी ने दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
बता दें कि जो परास्नातक और एलएलबी में पंजीकरण नहीं करा पाए थे उनके लिए पंजीकरण कराने का एक बार फिर मौका यूनिवर्सिटी ने दिया है। ब्लैंक ऑफर लेटर में कॉलेजों में रिक्त सीटों के सापेक्ष कॉलेज और योग्यता के अनुरूप पाठ्यक्रम भरकर कॉलेजों में जमा कराना होगा। कॉलेजों में जमा ऑफर लेटर के सापेक्ष वरीयता सूची तैयार की जाएगी जिसके आधार पर ही कॉलेजों में 15 से 17 नवंबर तक प्रवेश होंगे और 17 तक ही कॉलेजों को छात्रों के प्रवेश को भी कंफर्म करना होगा।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457































