👁 0 views Views
CBSE: 10 वीं की विज्ञान की परीक्षा का प्रश्न पत्र देख खिले छात्रों के चेहरे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सीबीएसई ने शनिवार को कक्षा 10 की विज्ञान की परीक्षा आयोजित की। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए कड़ी सुरक्षा और चेकिंग से छात्र गुजरे जिसके बाद उन्होंने परीक्षा दी। परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले हुए दिखाई दिए। छात्रों ने बताया कि पेपर काफी आसान आया था जिस टॉपिक की उन्होंने पढ़ाई की, रिवीजन किया उसी से जुड़े प्रश्न परीक्षा में पूछे गए थे।
सीबीएसई की परीक्षाएं चल रही है। ऐसे में छात्रों को चेकिंग के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। दसवीं कक्षा का विज्ञान का पेपर देने पहुंचे छात्रों ने जब प्रश्न पत्र देखा तो उनके चेहरे खिल उठे और उन्होंने क्या कुछ कहा सुनते हैं।
































