👁 0 views Views
जिंदा पशु के साथ पकड़ा गया
हापुड,सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध पशु कटान करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से एक जिन्दा प्रतिबन्धित पशु व पशु कटान के प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं।आरोपी गांव अनसुनी का शाहरूख है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।




























