
नाबालिग से काम लेते पकड़ा गया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):बालश्रम से काम लेना अपराध है,यह सरकार खूब जागरूकता अभियान चला रही है फिर लोग नही मानते।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना एएचटी व श्रम प्रवर्तन अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा बाल संरक्षण हेतु बालश्रम रोकथाम जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें दुकानों, होटलों, कारखानों व वर्कशाप आदि की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान टीम ने थाना हापुड नगर क्षेत्र में काम कर रहे एक बाल श्रमिक को रेस्क्यू किया है और प्रतिष्ठान के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।टीम का यह अभियान जारी रहेगा।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
































