मवेशी कटान ठिकाने का भंडाफोड़
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड नगर पुलिस ने मोती कालोनी में चोरी छिपे चल रहे एक मवेशी कटान ठिकाने का पर्दाफाश कर मीट के तीन धंधेबाजों को धर दबोचा। पुलिस ने मौके से मवेशी के अवशेष तथा औजार बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि एक इनपुट के आधार पर मोती कालोनी में एक मकान पर छापा मारा गया और रंगे हाथ पशु वध में लिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराध पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने पशु कटान करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से मवेशी के अवशेष व पशु कटान के औजार बरामद किए हैं।आरोपी ईदगाह रोड के सिम्मू व मुनीश तथा अलीनगर का समयदीन हैं।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
पुराने गद्दे लाए और नए गद्दे पर पाएं भारी डिस्काउंट, 10 साल की गारंटी: 8449620229























