41नेत्र रोगियों में मिला मोतियाबिन्द
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): सीनियर सिटीजन कल्याण समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड की तुलाराम धर्मशाला पर एक निशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर संयोजक सुरेश चन्द जैन पत्रकार ने बताया कि शिविर में 325 नेत्र रोगियों की आखों की जांच वरदान नेत्र चिकित्सालय गाजियाबाद के नेत्र चिकित्सक डाoके के उपाध्याय, डाoएस के शर्मा, डाoएस के सिंघल, डाoमणि प्रकाश त्यागी ने की और रोगियों को निशुल्क दवाएं दी। 41 नेत्र रोगियों की आखों में मोतियाबिन्द पाया गया जिन्हें आप्रेशन के लिए वरदान नेत्र चिकित्सालय गाजियाबाद भेजा गया। संस्थान द्वारा आखों का आप्रेशन, लैंस, आना जाना, दवा, भोजन, ठहरना सभी निशुल्क होगा। वरदान टीम के एस के गौड एडवोकेट, विजय शंकर, डाoसुबोध गुप्ता साथ में रहे। सीनियर सिटीजन कल्याण समिति के मुख्य संरक्षक नवरत्न त्यागी, नरेंद्र गर्ग, रामकुमार गर्ग एडवोकेट, कोषाध्यक्ष गोविंद गुप्ता, शिविर संयोजक सुरेश चन्द जैन पत्रकार, राजीव जैन ने चिकित्सकोः को पटका ओढाकर बैग भेंटकर सम्मानित किया।मंगल सैन गुप्ता, वेद गोयल, हरि राज त्यागी, जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, सुशील जैन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093























