हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित डाकघर के पास एक महिला को झांसे में लेकर दो ठगों ने 3200 रुपए नकद और मंगलसूत्र ठग लिया जो फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया लेकिन तब तक आरोपी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज कॉलोनी निवासी राहुल ने बताया कि सोमवार को उसकी मां देवनंदी थ्री व्हीलर में सवार होकर बुलंदशर रोड पर स्थित डाकघर के पास आई थी जहां दो अज्ञात ठगों ने उसकी माता को अपनी बातों में उलझा कर ठग लिया और मंगलसूत्र व 3200 ठग कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर राहुल तुरंत मौके पर पहुंचा और अपनी माता को कोतवाली ले आए जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























