
👁 8 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा के जंगल में गन्ने के खेत से पशुओं के अवशेष मिलने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव ट्याला के सतीश कुमार ने बताया कि वह गांव से ततारपुर जा रहे थे। ततारपुर बाईपास से आगे असौड़ा के जंगल में गन्ने के खेत में पशुओं के अवशेष पड़े मिले। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामूले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले में पशुओं के अवशेषों के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेज दिए और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस नें मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























