
एनटी इंडस्ट्रीज में अनुदानित यूरिया मिलने पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के ततारपुर में स्थित एनटी इंडस्ट्रीज के संचालक द्वारा अनुदानित यूरिया का इस्तेमाल किया जा रहा था। गुरुवार को की गई छापामार कार्रवाई के दौरान जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने फैक्ट्री को सील कर दिया। साथ ही एक पिकअप में लदे यूरिया के 25 अनुदानित कट्टे भी बरामद किए हैं। टीम ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया और मुकदमा भी दर्ज कराया है। फैक्ट्री का मालिक यहां-वहां भागा फिर रहा है।
किसानों की खेती के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अनुदानित यूरिया को अवैध तरीके से ततारपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एनटी इंडस्ट्रीज में खपाया जा रहा था। जिला कृषि आधिकारिक गौरव प्रकाश ने बताया कि उन्हें सूचना मिल रही थी कि ततारपुर में स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में अवैध रूप से अनुदानित यूरिया का परिवहन हो रहा है। इसके बाद वह जांच कर रहे थे और मौका देखकर उन्होंने छापा मारा। एक वाहन में नीम कोटेड सब्सिडी वाला यूरिया लदा था जो फैक्ट्री में प्रवेश कर गया। जब अधिकारियों ने मामले में बिल दिखाने की बात कही तो वाहन चालक कोई बिल नहीं दिखा पाया। ऐसे में जांच के बाद कट्टो को कब्जे में लेकर वाहन को सीज कर दिया और फैक्टरी पर भी सीलिंग की कार्रवाई की। फैक्ट्री में जांच जारी है। फिलहाल फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*























