हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने सड़क हादसे में हुई वृद्ध की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि 31 अक्टूबर को गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद फजल गढ़ निवासी प्रशांत कुमार ने थाने में तहरीर दी कि उसके पिता प्रवीण कुमार गांव के ही रहने वाले विकास कुमार के साथ 30 अक्टूबर को बाइक से गढ़मुक्तेश्वर में लगे कार्तिक मेले में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे जहां से लौटते समय सिंभावली के गांव खुड़लिया बाईपास के ओवर ब्रिज के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार उसके पिता प्रवीण कुमार की मौत हो गई जबकि विकास घायल हो गया। मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























