दुकान से घी चोरी होने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव बदरखा निवासी जावेद अली ने 11 अप्रैल को गढ़ कोतवाली में तहरीर दी थी और पुलिस को अवगत कराया था कि गढ़ के अंबेडकर नगर चौपला के पास स्याना रोड स्थित मस्जिद के बराबर में वह दुकान करता है जहां चोर आए और एक हजार की नकदी और 40 हजार का घी, पाउडर अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस के मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह जब जावेद दुकान पर पहुंचा तो देखा चोर खिड़की को तोड़कर दुकान में दाखिल हुए थे जिन्होंने 1000 की नकदी और 40 हजार कीमत का घी, पाउडर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया था। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537

























