हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी बुधवार को घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी। रास्ते में ही गांव के एक मुस्लिम समुदाय के युवक ने नाबालिक के साथ छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद कोतवाली में पीड़िता की तहरीर पर युवक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिक पुत्री बुधवार को ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। गांव निवासी साहिल ने रास्ते में किशोरी को रोक लिया और साहिल ने नाबालिक पुत्री से उसका मोबाइल नंबर माँगा। किशोरी द्वारा मोबाइल नंबर न देने पर आरोपित ने अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद किशोरी अपनी जान बचाते हुए घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और पीड़िता की तहरीर पर आरोपी साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























