हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर स्थित टीवीएस एजेंसी पर कार्यरत कर्मचारियों को पीटने के मामले में पुलिस ने सिर्फ शांति भंग में कार्रवाई की थी जबकि आरोपी ने जाति सूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया था। न्याय न मिलने पर पीड़ित ने न्यायालय का रुख किया जहां से कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
टीवीएस एजेंसी पर कार्यरत कर्मचारी द्वारा गाड़ी की धुलाई की जा रही थी। तभी पानी की कुछ बुंदे बाइक पर जा गिरी जिसके चलते बाइक स्वामी नितिन त्यागी ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लोहे की रोड से कर्मचारियों पर हमला किया था। पीड़ित की तहरीर पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811































