
फर्जी कागजात से प्लॉट पर कब्जा करने के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमरी में फर्जी कागज़ात तैयार कर प्लॉट पर कब्जा करने के प्रयास के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आर्य नगर निवासी पुनीत सिरोही की शिकायत पर महिला समेत दो नामजद व अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुनीत ने बताया कि उसकी माता मुन्नी देवी ने 1996 में मौहल्ला चमरी में बंधु खां से प्लॉट खरीदा था जो तब से उनकी माता के कब्जे में है। सितंबर 2025 में माता ने गिफ्ट डीड के माध्यम से प्लॉट का कब्जा पीड़ित को सौंपा। आठ जून को एक महिला कुछ लोगों के साथ प्लॉट पर आई और गाली-गलौज करने लगी। इसके बाद फर्जी कागज़त से प्लॉट पर कब्जा करने के प्रयास के आरोप में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























